Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Bobby Deol से कई गुना ज्यादा अमीर है ये मैडम

दुनिया के करोडपति और अरबपतियों की लिस्ट तो लंबी है लेकिन कुछ ऐसे भी पति हैं जिनकी पत्नियां उनसे कई ज्यादा अमीर होती हैं और उनका Net Worth अपने पति की कमाई से बहुत ज्यादा होता है। इन दिनों ब़ॉलीवुड की एक सेलेब्रिटी वाइफ भी चर्चा है। जानिये 'Animal' पति की इस करोडपति बीवी के बारे में।
tanya deol
अब तक आप नाम समझ नहीं पाये होंगे तो गेस जरूर लगा रहे होंगे कि एनिमल के बारे में चर्चा हो रही है तो जाहिर है ये फिल्म 'Animal' के स्टारकॉस्ट में से किसी की वाइफ होंगी। वैसे वो रणबीर कपूर की बीवी आलिया भट्ट नहीं बल्कि बॉबी देओल ( Bobby Deol) की पत्नी तान्या देओल हैं। इन सबके बीच एक शख्स जो सुर्खियां बटोर रहा है वह हैं बॉबी देओल की खूबसूरत पत्नी तान्या देओल। हालाँकि, जहां  Bobby Deol अपनी फिल्म की सफलता का आनंद ले रहे हैं, वहीं उनकी 27 साल की पत्नी तान्या देओल हैं जो ज्यादा लाइम लाइट में नहीं रहती हैं।

 
तान्या देओल निजी जिंदगी जीना पसंद करती हैं और देओल परिवार की अन्य बहुओं की तरह लाइमलाइट से दूर रहती हैं। बॉबी देओल और तान्या देओल की शादी 1996 में हुई और उनके दो बेटे आर्यमान देओल और धरम देओल हैं। सनी देओल के दोनों बेटे फिल्मों में आ चुके हैं और अब लोग आर्यमन की इंट्री का इंतजार कर रहे हैं।



तान्या देओल और बॉबी देओल की प्रेम कहानी 1995 के अंत में शुरू हुई जब वे एक कॉमन फ्रेंड के घर पर मिले। बताते हैं कि दिवाली में तान्या चंकी पांडे के घर पर ताश खेलने गयी थीं, और बॉबी वहां आए और एक ही टेबल पर ताश खेलने लगे। तान्या बॉबी को ताश में हराती रहीं लेकिन उन्हें जीते हुए पैसे नहीं मिले। फिर,एक दिन बॉबी ने रात को तान्या को फोन किया जब वो गहरी नींद में थी। उन्होंने तब बॉबी से बात करने से मना कर दिया। लेकिन बॉबी और तन्या का इसके बाद रिश्ता बना और फिर दोनों ने शादी कर ली।

यह भी पढ़ें-   क्या Wamiqa Gabbi ने छीन लिया है Triptii Dimri से National Crush का ताज

कौन हैं तान्या देओल?


तान्या देओल करोड़पति रहे देवेन्द्र आहूजा की बेटी हैं, जो सेंचुरियन बैंक के प्रमोटर और ट्वेंटीएथ सेंचुरी फाइनेंस कंपनी के एमडी थे। साल 2010 में उनकी मृत्यु हो गई और वह अपनी बेटी के लिए शेयर और संपत्ति छोड़ गए, जिनकी कीमत उस समय कम से कम 300 करोड़ रुपये थी।



तान्या देओल का एक भाई भी है जिसका नाम विक्रम आहूजा और एक बहन मुनीषा है। तान्या देओल इंटीरियर डिजाइनर हैं और एक फर्निशिंग स्टोर की मालिक हैं। तान्या मुंबई के विले पार्ले में एक आलीशान घर में रहती हैं, जिसकी कीमत 6 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉबी देओल की अनुमानित संपत्ति 66 करोड़ रुपये है। एनिमल' में अबरार हक के किरदार के लिए बॉबी देओल ने 4-5 करोड़ रुपये लिए थे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ