Google Search in 2023:भारत में अब एक कहावत बड़ी तेजी से प्रचलित हो रही है। और वो ये कि अगर भगवान के बाद किसी चीज का जवाब किसी के पास है तो वो है Google. लोग हर बात को जानने के लिये अब Google Search का इस्तेमाल करते हैं। अब जब साल 2023 खत्म होने वाला है तो आप ये जानना जरूर चाहेंगे कि इस साल लोगों ने किसी बारे में सबसे अधिक खोज की।

2023 ख़त्म होने से कुछ हफ़्ते पहले, Google ने उस वर्ष की शीर्ष खोजें जारी की हैं 'ईयर इन सर्च 2023' सूची में समाचार, मनोरंजन, मीम्स, यात्रा, रेसिपी और बहुत कुछ श्रेणियां शामिल हैं। वर्ष की सबसे अधिक खोजी गई घटना चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण था जिसने दुनिया का ध्यान आकर्षित किया और भारत चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश बन गया। यह घटना इसलिए भी महत्वपूर्ण थी क्योंकि यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर किसी देश की पहली सफल लैंडिंग थी।



चंद्रयान3 के अलावा जिस बारे में भारत में सबसे ज्यादा सर्च हुए उनमें हैं

कर्नाटक चुनाव के नतीजे

इज़राइल और गाज़ा युद्ध के समाचार

सतीश कौशिक (जिनका एक पार्टी में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया)

बजट 2023

तुर्की में आया भूकंप

अतीक अहमद ( जिसकी कोर्ट के बाहर सरेआम गोली मार कर हत्या की गई)

मैथ्यू पेरी

मणिपुर समाचार (मणिपुर हिंसा और महिलाओं के साथ अभ्रद्रता)

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना (बालासोर में हुए हादसे में 296 लोग मारे गये)



इसके अलावा लोगों ने गूगल से पूछा -

G20 क्या है

यूसीसी क्या है?

चैटजीपीटी क्या है?

हमास क्या है?

28 सितंबर 2023 को क्या है

चंद्रयान 3 क्या है?

इंस्टाग्राम में थ्रेड्स क्या है?

क्रिकेट में टाइम आउट क्या होता है

आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर क्या है?

सेंगोल क्या है?

लोकप्रिय 'How To' सूची में त्वचा और बालों के लिए हानिकारक पराबैंगनी किरणों से होने वाले नुकसान को रोकने से लेकर घरेलू उपचार तक के बारे में प्रश्न शामिल थे। जैसे कि :



घरेलू उपायों से त्वचा और बालों को धूप से होने वाले नुकसान से कैसे बचाएं

YouTube पर अपने पहले 5k फ़ॉलोअर्स तक कैसे पहुंचें

कबड्डी में अच्छा खिलाडी कैसे बनें

कार का माइलेज कैसे सुधारें

शतरंज ग्रैंडमास्टर कैसे बनें

रक्षाबंधन पर अपनी बहन को कैसे सरप्राइज दूं?

शुद्ध कांजीवरम रेशम साड़ी की पहचान कैसे करें

आधार से पैन लिंक कैसे चेक करें

व्हाट्सएप चैनल कैसे बनाएं

इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक कैसे पाएं

इस साल भारत में क्रिकेट का विश्वकप हुआ तो जाहिर है क्रिकेट की सर्च को बहुत ज्यादा होनी ही थी। और वो थीं -

इंडियन प्रीमियर लीग

क्रिकेट विश्व कप

एशिया कप

महिला प्रीमियर लीग

एशियाई खेल

इंडियन सुपर लीग

पाकिस्तान सुपर लीग

द ऐशेज

महिला क्रिकेट विश्व कप

SA20



सर्च रुझानों में स्वास्थ्य के प्रति गहरी रुचि दिखाई दे रही है, जिसमें ज़ूडिओज़, जिम, ब्यूटी पार्लर और त्वचा विशेषज्ञों के बारे में प्रश्न प्रमुखता से पूछे गये।





1) मेरे निकट की कोडिंग कक्षाएं

2) मेरे निकट भूकंप

3) मेरे पास का ज़ुडियो

4) ओणम साध्या मेरे पास

5) मेरे पास जेलर फिल्म कहां लगी है

6) मेरे पास का ब्यूटी पार्लर

7) मेरे पास का जिम

8) मेरे पास का रावण दहन

9) मेरे निकट त्वचा विशेषज्ञ

10) मेरे निकट टिफ़िन सेवा



दुनिया भर में कुछ लोगों ने अपने काम से भी सनसनी मचाई। फिर चाहे वो फिल्म कलाकार हो या क्रिकेटर। और वो थे -



1) कियारा आडवाणी

2)शुभमन गिल

3)रचिन रवीन्द्र

4)मोहम्मद शमी

5) एल्विश यादव

6) सिद्धार्थ मल्होत्रा

7)ग्लेन मैक्सवेल

8) डेविड बेकहम

9) सूर्यकुमार यादव

10) ट्रैविस हेड



इस साल Barbenheimer phenomenon ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म जवान, गदर 2, पठान और एनिमल जैसी भारतीय फिल्मों ने लोकल और ग्लोबल सर्च में शीर्ष स्थान हासिल किया।



1)जवान

2) गदर 2

3) ओपेनहाइमर

4)आदिपुरुष

5)पठान

6) द केरला स्टोरी

7) जेलर

8) लियो

9) टाइगर 3

10) वरिसु



फ़र्ज़ी, असुर और राणा नायडू ने जैसी वेब सीरीज ने भी शीर्ष रैंक दबदबा बनाया।



2023 के सबसे चर्चित शो हैं:



1)फर्जी

2) वेडनसडे

3) असुर

4)राणा नायडू

5) The Last Of Us

6) स्कैम 2003

7) बिग बॉस 17

8) Guns and Gulaabs

9) सेक्स/लाइफ

10) ताजा खबर

हास्यप्रद 'भूपेंद्र जोगी' से लेकर 'सो ब्यूटीफुल सो एलिगेंट' मीम तक मीम्स अभिव्यक्ति की भाषा बन गए, जिसने जसमीन कौर को इंटरनेट सनसनी बना दिया। सर्बियाई गाने से प्रेरित 'मोये मोये' मीम का भारी क्रेज था।



यहां सबसे ज्यादा खोजे गए मीम्स हैं:



1)भूपेंद्र जोगी मीम

2) So Beautiful So Elegant meme

3) मोये मोये मीम

4) मोये मोये मीम

5) औकात दिखा दी मीम

6) ओहियो मीम

7) द बॉयज़ मीम

8) एल्विश भाई मीम

9) वफ़ल हाउस न्यू होस्ट मीम

10) स्मर्फ कैट मीम

आम का अचार, पंचामृत, करंजी, तिरुवथिरौ काली, उगादि पचड़ी, कोलुकट्टई और रवा लड्डू को भी गूगल सर्च में इतनी बार खोजा गया कि पढ़ कर ही आपके मुंह में पानी आ जायेगा।

2023 की शीर्ष 10 ट्रेंडिंग रेसिपी हैं:



1) आम का अचार रेसिपी

2) Sex On The Beach recipe

3) पंचामृत नुस्खा

4) हकुसाई रेसिपी

5)धनिया पंजीरी रेसिपी

6) करंजी रेसिपी

7) तिरुवथिराई काली रेसिपी

8) उगादि पचड़ी रेसिपी

9) कोलुकट्टई रेसिपी

10) रवा लड्डू रेसिपी