Header Ads Widget

Responsive Advertisement

guinness world records largest roti: दुनिया की सबसे बड़ी रोटी का बना रिकार्ड, इतने किलो की है

भारत ने एक और रिकार्ड बना दिया है। राजस्थान के भीलवाड़ा दुनिया की सबसे बड़ी आटे की रोटी का नया विश्व रिकार्ड (guinness world records largest roti) बना है। इस इतिहास को बनाने में जितनी भारी भरकम तैयारी की गई थी उसे जान कर आप चौंक जायेंगे।


roti record

    कहां बना रिकार्ड


    राजस्थान के भीलवाडा में हरिसेवा धाम के महामंडलेश्वर संत हंसराम के सानिध्य में सबसे बड़ी रोटी का ये रिकार्ड बना है। इसका वजन 151 किलो है जिसने गुजरात में बनी 145 किलो की रोटी का रिकार्ड तोड दिया है।

    कितना आटा लगा


    दुनिया की सबसे बड़ी आटे की रोटी बनाने के लिए 151 किलो आटा लगा जिसके बनाने के लिए राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से 12 प्रशिक्षित हलवाई बुलाए गए थे। इस रोटी को बनाने के लिए जिस तवा का इस्तेमाल किया गया उसका वजन भी एक हजार किलोग्राम था। रोटी पकाने के लिये सिलेंडर 20 फीट लंबे लोहे के पाइप से जोडा गया था। रोटी बनाने के लिए चूल्हा और तवा बनाने की तैयारी 6 अक्टूबर से शुरू कर दी गई थी।



    कैसे बनी रोटी


    • इस रोटी को पकाने में 4 घंटे से अधिक का समय लगा।

    • रोटी बनाने के लिए एक हजार ईंटों के बेस पर 12x16 का चूल्हा तैयार किया गया। चूल्हे में सबसे निचली जगह खाली रखी गई है जिसमें लोहे की जाली लगाई गई ।

    • लोहे की जाली पर घास और कोयला डाला गया । उस पर एक हजार किलो के लोहे का तवा रखा गया।

    • रोटी बनाने से पहले चूल्हे के नीचे से आग जलाकर कोयले तैयार किये गये।

    • इसके बाद तवे को ठंडा कर इसमें रोटी का गूंथा हुआ आटा डालकर उसे बेला गया।

    • 11x11 रोटी बेलने के लिए 20 फीट लंबा लोहे का सिलेंडर तैयार किया

    • फिर उस रोटी को कोयले की धीमी आंच पर पकाया गया।

    • रोटी पकाने के लिए 800 किलो कोयला लगा।

    रोटी बनाने में कितने लोग लगे


    भीलवाडा में रोटी बनाने के काम में करीब 50 कार्यकर्ताओं की टीम लगी। इस रोटी को एक हजार से अधिक लोगों के लिए प्रसाद के रूप में वितरित किया गया. रोटी के साथ पंचकुटे की सब्जी परोसी गई.


    इससे पहले कहां बनी थी सबसे बड़ी रोटी


    भीलवाडा से पहले सबसे बड़ी रोटी बनाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जामनगर (गुजरात) के नाम था जहां साल 2012 में 145 किलो की रोटी बनायी गई थी।

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ