Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Raj Kundra Net Worth: राज कुंद्रा की कुल संपत्ति और शिल्पा शेट्टी से अलगाव का पूरा सच जानिये

ब्रिटिश बिजनेसमैन राज कुंद्रा हमेशा विवादों में रहे हैं लेकिन Raj Kundra Net Worth यानि उनकी कुल संपत्ति जानने में लोगों को काफी उत्सुकता रहती है। इन दिनों वो अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी से अलग होने को लेकर किये गये अपने ट्वीट के कारण चर्चा में हैं।

Raj Kundra

Raj Kundra Net Worth की बात करें तो उससे पहले आपको बता दें कि राज कुंद्रा ने एक ट्वीट किया है कि “हम अलग हो गये हैं और इस संकट के समय हमें कुछ समय दें”। उनके ट्वीट से हलचल है और अभी इसकी और पुष्टि होनी बाकी है कि क्या उन्हें शिल्पा शेट्टी से रिश्ता तोड लिया है या नहीं। वैसे शिल्पा का इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। वैसे वो राज के मुश्किलों के समय उनके साथ रही हैं।



Raj Kundra Net Worth


    राज कुंद्रा की कुल संपत्ति लगभग 350 मिलियन डॉलर यानि करीब 2610 करोड़ भारतीय रुपये बतायी जाती है। शिल्पा शेट्टी की कुल कमाई: शिल्पा शेट्टी की सालाना कमाई 10-12 करोड़ है और उनकी कुल नेटवर्थ 150 करोड़ के आसपास है।

    2600 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा नेटवर्थ: साल 2004 में राज कुंद्रा ब्रिटेन के 198वें सबसे अमीर व्यक्ति थे। राज कुंद्रा मिक्स्ड मार्शल आर्ट के अलावा कई कंपनियों के मालिक हैं। इसमें ग्रुपको डेवलपर्स, टीएमटी ग्लोबल, विवान इंडस्ट्रीज, जेएल स्ट्रीम प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा राज कुंद्रा आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के सह-साझेदार भी रह चुके हैं।

    विवाद


    उन पर क्रिकेट में सट्टेबाजी का आरोप लगा था जिसके बाद राजस्थान ऱॉयल को दो सीजन के लिये सस्पेंड कर दिया गया था।

    राज कुंद्रा से 2019 में मनी लॉंड्रिंग के मामले में ईडी ने पूछताछ की थी।

    एडल्ट मूवी एक्ट्रेस पूनम पांडे ने उन पर अवैध तरीके से उनके वीडियो का इस्तेमाल करने के आरोप में केस किया था।

    उन पर टेक्सटाइल फर्म के मालिक से 24 लाख रूपये की धोखाधडी का भी आरोप लग चुका है


    पोर्नोग्राफी मामले में हुए थे गिरफ्तार


    राज कुंद्रा को साल 2021 में पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था और बाद में उन्हें जमानत मिल गई। उन पर अश्लील वीडियो बनाने और वितरित करने का आरोप था।



    कौन थी पहली पत्नी


    शिल्पा शेट्टी के साथ राज कुंद्रा की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने कविता कुंद्रा से शादी की थी लेकिन उनसे अलग होने के बाद वो विवादों में आ गये जब कविता ने उन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। कविता ने शिल्पा पर उनका घर तोड़ने का आरोप लगा था। उन्होंने शिल्पा शेट्टी से 22 नवंबर 2009 को लोनावाला में शादी की थी।

    राज कुंद्रा के तीन बच्चे हैं। पहली पत्नी कविता से 1 बेटी और शिल्पा शेट्टी से एक बेटा विवान और एक बेटी समीशा शामिल हैं।

    शौकीन है राज कुंद्रा


    कई तरह के बिजनेस करने के साथ-साथ राज कुंद्रा क्रिकेट और मिक्स्ड मार्शल आर्ट के भी शौकीन हैं। उन्होंने क्रिकेट और मिक्स्ड मार्शल आर्ट में भारी निवेश किया है। 2012 में उन्होंने सुपर फाइट लीग की शुरुआत की. यह लीग भारत के मिक्स्ड मार्शल आर्ट पेशेवरों को लड़ने का मौका देती है।


    निजी जिंदगी


    राज कुंद्रा के पिता पंजाब के लुधियाना में बस कंडक्टर थे। यहां से वह लंदन चले गए और वहां एक छोटा सा व्यवसाय शुरू किया। वहीं राज कुंद्रा का जन्म हुआ था. राज कुंद्रा 18 साल की उम्र में दुबई चले गए। इसके बाद उन्होंने नेपाल जाकर पश्मीना शॉल का बिजनेस शुरू किया। वह इन शॉलों को ब्रिटेन के सभी प्रमुख फैशन हाउसों को सप्लाई करते थे। इस व्यवसाय में सफलता के बाद कुंद्रा दुबई लौट आए और एक कंपनी स्थापित की। यह कंपनी कीमती पत्थरों, निर्माण, खनन और ग्रीन एनर्जी से संबंधित काम करती थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के निर्माण में अपना हाथ आजमाया।

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ