बॉलीवुड वालों पर मॉडलों का दिल आ जाये ये कोई नयी बात नहीं है।और इन दिनों ऐसा ही हुआ है क्योंकि एक मलेशियल मॉडल चांदनी बेन्ज़ (Chandni Bainz) इन दिनों चर्चा में हैं। उनका एक ऐसे हीरो के साथ दिल लग गया है जो यंग जनरेशन के एक्टर्स में काफी मशहूर है।
जान्हवी कपूर के साथ फिल्म धड़क से धमाल मचाने वाले शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) इन दिनों अपनी रील लाइफ आशिकी के लिये चर्चा में हैं । इससे पहले ईशान खट्टर और उनकी कथित गर्लफ्रेंड चांदनी बेनज़ को वैलेंटाइन डे पर रोमांटिक डिनर पर देखा गया। दोनों की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं जिसमें उन्हें मुंबई में एक होटल की ओर हाथ में हाथ डाले चलते देखा गया। हालाँकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की थी ।
यह भी पढ़ें - शरवरी वाघ की बोल्ड तस्वीरों ने मचाया तहलका
और ईशान इन दिनों अपनी कथित मलेशियाई गर्लफ्रेंड चांदनी बैंज के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। धड़क एक्टर को हाल ही में मुंबई में चांदनी के साथ देखा गया।शनिवार रात को मूवी डेट के लिए निकले ईशान और चांदनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। ईशान सफेद रंग के कपड़े पहने हुए थे। जहां ईशान ने ब्राउन कार्गो पैंट के साथ क्रिस्प व्हाइट शर्ट पहनी थी, वहीं चांदनी ने शॉर्ट्स के साथ लूज व्हाइट शर्ट पहनी थी।
इससे पहले, ईशान चांदनी और अपनी मां नीलिमा अज़ीम के साथ 'तेरी बातों में उलझा जिया' की स्क्रीनिंग पर भी गए थे।
कौन है चांदनी बेन्ज़ (Chandni Bainz)
चांदनी बेन्ज़ मलेशिया की 21 वर्षीय मॉडल हैं, जो मुंबई में एक फैशन मॉडल के रूप में काम करती हैं। वो ग्रैज्युएट हैं और वर्तमान में एक मॉडल के रूप में अपनी प्रतिभा और कौशल को प्राथमिकता दे रही हैं। उनके इंस्टाग्राम बायो में लिखा है, 'मलेशिया/भारत में स्थित फैशन मॉडल'। चांदनी हिंदी, मलय, अंग्रेजी और पंजाबी भाषाएँ धाराप्रवाह बोलती हैं।
चांदनी बेन्ज़ (Chandni Bainz) ने आरटीएम (रेडियो टेलीविजन उद्योग) के लिए एक मेजबान के रूप में शुरुआत की थी। तब वह 11 वर्ष की थीं और बाद में 'एक युवा किशोरी और एक कलाकार के रूप में उन्होंने काफी अनुभव और आत्मविश्वास हासिल किया।
उनका पहला कार्यक्रम 4 साल की उम्र में मायडिन के लिए एक कैटलॉग शूट था। उसके बाद, जब वह 8 साल की थी, तब उन्होंने कई ऑडिशन में जाना शुरू कर दिया और काम भी मिला लेकिन ज्यादातर को उन्होंने अस्वीकार कर दिया गया था। भारत में, उन्हें अपना पहला काम सनसिल्क के विज्ञापन के साथ मिला। उनकी कुछ पसंदीदा बॉलीवुड अभिनेत्रियों जैसे प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट, जो सनसिल्क इंडिया की एंबेसेडर हैं, ने भी ऐसा किया है।
यह भी पढ़ें- Mirzapur वाली डिम्पी Harshita Gaur ने इंटरनेट पर मचा दिया बवाल
ईशान खट्टर और उनकी प्रेमिका चांदनी बेनज़ को पहली बार सितंबर 2023 में सार्वजनिक रूप से देखा गया था और तब से वे जब भी एक साथ बाहर निकलते हैं तो सबका ध्यान खींचते हैं।
चांदनी इंस्टाग्राम पर अक्सर खूबसूरत तस्वीरें शेयर करने के लिए जानी जाती हैं। मुंबई में रहते हुए, वह ईशान के समान शहर में रहती है। चांदनी ने अभिनय और इवेंट होस्टिंग के क्षेत्र में भी कदम रखा है, खासकर मलेशिया में।
चांदनी बेनज़ को कुछ समय पहले 'बॉलीवुड ओटीटी सीरिज ' में एक भूमिका की पेशकश की गई थी। उन्होंने कहा कि उस समय कोविड-19 महामारी के प्रभाव के कारण वह सीरीज नही हो पायी।
चांदनी इंस्टाग्राम पर अक्सर खूबसूरत तस्वीरें शेयर करने के लिए जानी जाती हैं। मुंबई में रहते हुए, वह ईशान के समान शहर में रहती है। चांदनी ने अभिनय और इवेंट होस्टिंग के क्षेत्र में भी कदम रखा है, खासकर मलेशिया में।
चांदनी बेनज़ को कुछ समय पहले 'बॉलीवुड ओटीटी सीरिज ' में एक भूमिका की पेशकश की गई थी। उन्होंने कहा कि उस समय कोविड-19 महामारी के प्रभाव के कारण वह सीरीज नही हो पायी।
0 टिप्पणियाँ