Header Ads Widget

Responsive Advertisement

hrithik roshan girlfriend के बारे में जानने को लोग क्यों है उत्सुक, कौन है वो?

फिल्म अभिनेता और ग्रीक गॉड कहे जाने वाले रितिक रोशन की बात आते ही आजकल उनके बारे में hrithik roshan new girlfriend ट्रेंड होने लगता है और लोग उनकी नई दोस्त के बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं। हालांकि रितिक रोशन और सबा आजाद (saba azad )को जोड़ी सोशल मीडिया में अब भी छाई हुई है।
hrithik roshan new girlfriend

रितिक (hrithik roshan )और सबा (saba azad )अक्सर एक दूसरे के साथ दिखते हैं। रोशन परिवार के फैमिली इवेंट्स में भी अब सबा प्रमुख रूप से मौजूद रहती हैं। रितिक और सबा जब भी एयरपोर्ट पर साथ आते-जाते हैं तो हाथ में हाथ डाले उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। यानि साफ हो चुका है कि सबा आजाद अब रितिक रोशन के जीवन में पूरी तरह शामिल हो चुकी हैं। दोनों शादी करेंगे या नहीं इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इतना तो तय है कि ये रिश्ता अब पुख्ता है।



    saba azad क्यों फेसम है


    सबा आजाद के बारे में आपको पूरी जानकारी देने से पहले से इस सवाल का जवाब देना जरूरी है कि सबा फेमस क्यों है? तो रितिक रोशन से नजदीकियों के अलावा आजकल और कोई कारण नहीं है। और इसकी शुरूआत 2022 से हुई थी जब रितिक (hrithik roshan )और सबा (saba azad) एक डिनर डेट पर देखे गये।

    क्या saba azad शादीशुदा हैं?


    saba azad ने अभी तक शादी नहीं कि है लेकिन रितिक रोशन के साथ डेट करने से पहले वो 2013 से 2020 तक इमाद शाह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं। इमाद शाह, नसीरूद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह के बेटे हैं।



    सबा और रितिक की डेटिंग की खबरों को लेकर पिछले साल अचानक खबरें आईं। रितिक जिनका नाम पहले कंगना रनौत के साथ जुड़ा था लेकिन वो विवादों का हिस्सा हो गया। रितिक ने साल 2000 में अभिनेता संजय खान की बेटी सुजैन खान के साथ शादी की। उनके दो बेटे हैं। लेकिन रितिक की शादी 13 साल तक ही चली और 2014 में उनका आधिकारिक रुप से तलाक हो गया। हालांकि उसके बाद भी रोशन परिवार के कई कार्यक्रमों में सुजैन नजर आती रहीं। दोनों ने आम सहमति से तलाक लिया और अलग होने के बाद भी कई बार तो विदेशों में बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने के लिये रितिक के साथ सुजैन भी जाती रही हैं।



    कौन हैं saba azad


    सबा आज़ाद का असली नाम सबा सिंह ग्रेवाल है और उनका जन्म 1 नवंबर 1985 को हुआ था। पंजाबी पिता और कश्मीरी मां की बेटी सबा थिएटर के महान कलाकार सफदर हाशमी की भतीजी हैं और बहुत कम उम्र से ही सफदर हाशमी के थिएटर ग्रुप जन नाट्य मंच के साथ हबीब तनवीर, एमके रैना, जीपी देशपांडे और एनके शर्मा जैसे बडे नामों के साथ काम किया। सबा आज़ाद ने 2010 में अपनी खुद की थिएटर कंपनी द स्किन्स शुरू की और अपना पहला नाटक लवपुक निर्देशित किया। सबा आज़ाद ने पृथ्वी थिएटर में मकरंद देशपांडे द्वारा निर्देशित नाटक में अभिनय किया।

    सबा ट्रेंड डांसर हैं और ओडिसी, जैज़, लैटिन जैसे डांस फॉर्म्स में पारंगत हैं। सबा इंग्लैंड, कनाडा और नेपाल सहित कई देशों में परफॉर्म कर चुकी हैं। वो कई शॉर्ट फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। सबा एक ट्रेंड म्युजिक डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने विभिन्न जिंगल और संगीत बैंड के लिए अपनी आवाज दी है।

    saba azad मुंबई स्थित इलेक्ट्रो फंक जोड़ी मैडबॉय/मिंक का आधा हिस्सा हैं। उन्होंने 2008 में राहुल बोस के साथ फिल्म दिल कबड्डी से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और फिल्म मुझसे फ्रैंडशिप करोगे में भी नजर आईं। उन्होंने एंथोलॉजी सीरिज 'फील्स लाइक इश्क' (2021), रॉकेट बॉयज़ (2022), और 'हूज़ योर गाइनैक' (2023) में अभिनय किया है।

    सबा एड फिल्मों में भी फेमस हैं। उन्होंने कैडबरी, पॉन्ड्स, मैगी, टाटा स्काई, गूगल, किट कैट, वोडाफोन, सनसिल्क, नेस्कैफे, एयरटेल के विज्ञापनों के साथ-साथ क्लीन एंड क्लियर, वेस्टसाइड और एमवे और कई अन्य के लिए प्रिंट अभियानों में भी काम किया है।

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ