Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Bank Holidays in October 2023: अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेगा बैंक और शेयर बाजार, ध्यान दें

Bank Holidays in October 2023:सितंबर का महीना शुरू होते ही भारत में त्योहारों की धूम शुरू हो जाती है और ऐसे में कई बार बैंकों में छुट्टी के बारे में पता नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। तो आज आप जान लीजिये कि October 2023 में कितने दिन Bank Holidays यानि बैंकों में छुट्टियां होने वाली हैं।


अगले महीने यानि अक्टूबर में त्योहारों के कारण बैंक 16 दिनों तक बंद रहेंगे। बैंक की ये छुट्टियां भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने दी हैं; आरबीआई 'राष्ट्रीय' स्तर छुट्टियां देता है जिसमें देश भर में सभी बैंक की सभी शाखाएं बंद रहती हैं और 'क्षेत्रीय स्तर पर बैकों की छुट्टियां उस (राज्य में मनाये जाने वाले विशिष्ट त्योहारों को ध्यान में रख कर दी जाती है। उस दिन उस राज्य की बैंक ब्रांचेस को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में बैंक खुला रहता है।



तो यदि आप अक्टूबर महीने में बैंक में जरूरी काम के लिये जाने वाले हैं तो इन छुट्टियों के बारे में ध्यान से पढ़कर उसे कहीं नोट कर लें या अपने मोबाइल में इन डेट्स को मार्क कर लें।

October 2023 में देश के विभिन्न हिस्सों को मिलाकर 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें गांधी जयंती और दशहरा को पूरे देश में सभी बैंक बंद होंगे।


यहां अक्टूबर महीने के लिए अलग-अलग राज्यों के हिसाब से Bank Holidays की लिस्ट दी गई है-



अक्टूबर 2023 में बैंक अवकाश




2 अक्टूबर (सोमवार)- गांधी जयंती- राष्ट्रीय अवकाश

14 अक्टूबर (शनिवार)- महालया- कोलकाता में बैंक बंद

18 अक्टूबर: (बुधवार)- कटि बिहू- असम में बैंक बंद

21 अक्टूबर (शनिवार) -दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) - त्रिपुरा, असम, मणिपुर और बंगाल में बैंक बंद 23 अक्टूबर (सोमवार)- दशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी- त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, कानपुर, केरल, झारखंड और बिहार में बैंक बंद

24 अक्टूबर (मंगलवार)- दशहरा/दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा- आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर देश भर में बैंक बंद

25 अक्टूबर (बुधवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद

26 अक्टूबर (गुरुवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)/असेंशन डे - सिक्किम, जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद

27 अक्टूबर, (शुक्रवार) दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद

28 अक्टूबर (शनिवार)- लक्ष्मी पूजा- बंगाल में बैंक बंद

31 अक्टूबर (मंगलवार)- सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन- गुजरात में बैंक बंद

इसके अलावा अक्टूबर 2023 में शनिवार और रविवार को मिलाकर 11 दिन शेयर बाजार बंद रहेगा। शनिवार और रविवार को छोड़कर इस साल अब तक 10 बार शेयर बाजार बंद रहा है।



पूरी लिस्ट इस प्रकार है-


1 अक्टूबर: रविवार

2 अक्टूबर: गांधी जयंती

7 अक्टूबर: शनिवार

8 अक्टूबर: रविवार

14 अक्टूबर: शनिवार

15 अक्टूबर: रविवार

21 अक्टूबर: शनिवार

22 अक्टूबर: रविवार

24 अक्टूबर: दशहरा

28 अक्टूबर: शनिवार

29 अक्टूबर: रविवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ